पाली: ग्राम बंट संपर्क मार्ग पर मरम्मती के कार्य के दौरान ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप
Pali, Lalitpur | Apr 18, 2026 ग्राम बंट स्थित संपर्क मार्ग पर मरम्ती करण के कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार के लोगों द्वारा बिना ठीक तरीके से सड़क की सफाई किए बिना ही सड़क पर निर्माण कार्य शुरू करने के गंभीर आरोप लगे हैं। उक्त मामले में ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए गुणवत्ता पर तरीके से सड़क का मरम्ती करण कार्य पूर्ण करने की मांग की है।