पटना ग्रामीण: छज्जू बाग स्थित डीएम कार्यालय में मुहर्रम पर्व को लेकर की गई तैयारियों पर हुई समीक्षात्मक बैठक
छज्जू बाग स्थित डीएम कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक की गई। पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ मोहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई।