पटना ग्रामीण: सिपाडा बाईपास के पास एक स्कॉर्पियो कार ने बुलेट बाइक में मारी टक्कर, बुलेट बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
राजधानी पटना के सिपाडा बाईपास के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने गलत दिशा से आ रही बुलेट बाइक को सामने से मारी टक्कर जिससे बुलेट बाइक सवार व्यक्ति को आई गंभीर चोट. वहीं घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने बुलेट बाइक सवार व्यक्ति को बाईपास स्थित एक निजी क्लीनिक में कराया भर्ती जहां घायल का उपचार हो रहा है. घायल व्यक्ति का नाम सोनू कुमार बताया जा रहा है.