बिंदकी: कोरवा के 31 श्रद्धालु दुर्घटना में घायल होने के बाद गांव में मचा हड़कंप, घायलों को देखने पहुंचे डीएम व एसपी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव के 31 श्रद्धालु लोडर में सवार होकर रविवार की सुबह प्रतापगढ़ जनपद के मानगढ़ दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी कोतवाली के अलियाबाद गांव के समीप लोडर एक पेड़ से टकरा गया। जिसमें कुल 31 श्रद्धालु घायल हुए। दुर्घटना के बाद कोरवा गांव में रविवार को दिन में 2 बजे हड़कंप मचा रहा। घायलों को देखने डीएसपी अस्पताल पहुंचे।