शाहबाद: कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठकर कस्तूरबा की छात्रा आरजू बनी जनसुनवाई अधिकारी
कोतवाली में शनिवार को आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिलहरी की कक्षा 8 की छात्रा आरजू को एक दिन के लिए जनसुनवाई अधिकारी बनाया गया। मिशन शक्ति के तहत लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कस्तूरबा की छात्रा आरजू कोतवाल की कुर्सी पर बैठी और जन समस्याएं सुनी।