शाहबाद: घंटाघर मार्ग पर फूड इंस्पेक्टर ने दुकानों का किया निरीक्षण
शाहाबाद फूड इंस्पेक्टर सुधा कनौजिया ने शनिवार को नगर की दुकानों का निरीक्षण किया। बिना लाइसेंस के दुकानदारों को तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए। फूड इंस्पेक्टर सुधा कनौजिया शनिवार को शाहाबाद पहुंची । उन्होंने घंटाघर मार्ग पर दुकानदारों से उनके लाइसेंस देखें। जिन दुकानदारों के लाइसेंस रिन्यूअल नहीं है वह अपने लाइसेंस रिन्यूअल करा लें।