शाहबाद: लुकमानपुर गांव में चोरों ने नकब काटकर की लाखों रुपए की चोरी
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लुकमानपुर गांव में चोरों ने शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे एक मकान में पीछे से नकब लगाकर एक लाख की नकदी सहित लाखों के जेवर और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए है।