Panchkula
*मानसून की पहली भारी बरसात के चलते पंचकूला में उफनती नदी में फंसे स्कूल के बच्चे*
*स्थानीय लोगों का कहना,गांव गुमथला के साथ हरियाणा सरकार व पंचकूला नगर योजनाकार का सौतेला व्यवहार*
पंचकूला/कमल कलसी
स्कूल जाते समय गांव गुमथला के पास से गुजरती नदी में फंसे बच्चे, बच्चों के परिजन घर पर होते रहे परेशान। स्थानीय लोगों का कहना है इस गांव में आने जाने का नही है कोई पक्का रास्ता हमें बरसात के दौरान इस बरसाती नदी को पार करके गांव से बाहर आना जाना होता है। बरसात के दिनों में बरसाती नदी में पानी ज्यादा आने से जान पर खेलकर हम लोग नदी पार करते हैं और स्कूल के बच्चे भी बरसात होने पर उफनती नदी पार करके स्कूल आते जाते है। उन्होंने कहा सरकार और पंचकूला प्रशासन की अनदेखी के कारण कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने ने कहा हम इस समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन प्रशासन नींद से कब बाहर आएगा हमें इसका इंतज़ार है। गांव गुमथला निवासियों ने इस मामले में प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हमारी इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।