गढ़ी: लोहारिया पुलिस ने जंतोड़ा चाप नदी पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो ट्रैक्टर किए जब्त
Garhi, Banswara | May 27, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में अवैध खनिज के भंडारण, तस्करी, परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहारिया पुलिस ने बुधवार जन्तोड़ा में चाप नदी के तट पर अवैध रूप बजरी खनन से पर कार्रवाई कि हे। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार लोहारिया थाना अधिकारी जयपालसिंह मय पुलिस टीम तत्काल मौके पहुंच कर दो ट्रेक्टर व एक जेसीबी को जब्त किया हे।