लालबर्रा: आमाटोला के छबिलाल नागेश्वर की इलाज के अभाव में मौत: लालबर्रा स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल, परिजनों में भारी आक्रोश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की कथित लापरवाही के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। ग्राम पंचायत पांढरवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाटोला निवासी 45 वर्षीय छबिलाल नागेश्वर की समय पर उचित डॉक्टरी इलाज न मिलने के कारण शुक्रवार, 12 जून को शाम 07 बजे दु:खद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छबिलाल अपने साथियों के साथ