मुनस्यारी: जोशा गांधीनगर के ग्रामीणों ने मुनस्यारी में किया प्रदर्शन
जोशा गांधीनगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग को लेकर आज 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के द्वारा आज से कर्मिक अनशन शुरू करने का ऐलान किया गया था। उप शिक्षा अधिकारी ने अनशनकारियों से वार्ता करते हुए बताया कि विद्यालय खोलने के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति का इंतजार है। उन्होंने ग्रामीणों से कुछ समय मांगा है।