‘इन्हीं के वोट से मोहन जी मुख्यमंत्री बने’ — कार्रवाई पर भड़के शिवराज सिंह चौहान!
सीहोर, मध्य प्रदेश: ग्राम कोसमी में प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को वोट देकर जीत दिलाई, आज उन्हीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों की पीड़ा, बर्बाद हुई फसल और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने रखने की बात कही। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
अब देखना होगा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर सरकार क्या कदम उठाती है।
ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें NEWS NATIONAL WORLD
newsnationalworld.com
#ShivrajSinghChouhan #MadhyaPradeshNews #SehoreNews #MohanYadav #PoliticalNews
Indore, Indore | Oct 11, 2026