मानपुर: कार पलटने से घायल शिक्षक का पुलिस ने लिया बयान, मानपुर मंगल भवन के पास पलटी थी कार
मानपुर थाना प्रभारी ईश्वर ध्रुव ने 11 नवंबर को दोप.2 बजे जानकारी दी कि घटना के बाद घायल शिक्षक बयान देने हेतु समर्थ नही थे इस लिहाज से डॉक्टर की सलाह मुताबिक रात में शिक्षक से बयान न लेकर आज 11 नवंबर को मानपुर अस्पताल मे भर्ती शिक्षक से घटना को लेकर बयान दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ईश्वर ध्रुव ने बताया कि बीती देर रात कार पलटी,जिसमे शिक्षक देवकुमार अकेले थे।