पाकुड़: सरदार पटेल वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पाकुड़ में यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन <nis:link nis:type=tag nis:id=pakur nis:value=pakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=india nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ncc nis:value=ncc nis:enabled=true nis:link/>
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (माई भारत) द्वारा सोमवार को सुबह 11 बजे पाकुड़ में सरदार @150 यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया। सिद्धू-कान्हू मुर्मू पार्क से शुरू हुई पदयात्रा मुख्य मार्ग से गुजरते हुए बैंक कॉलोनी स्टेडियम स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल तक पहुंची।