सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने कुर्की के 7 मामलों का निष्पादन किया
SP प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले भर में बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत सूरजगढ़ा पुलिस द्वारा कुर्की के 7 मामले का निष्पादन किया गया अपराह्न 1 बजे अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.कुर्की के 4 मामले में वारंटी को रिकॉल पर मुक्त किया गया जबकि 3 मामले में कुर्की वारंटी मृत पाए गए. 5 इश्तिहार तथा 21 NBW का निष्पादन हुआ.