Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र

13 साल की बच्ची से दु*ष्कर्म: आरोपी को कब मिलेगी कड़ी सजा? सरकार से उठी सख्त कार्रवाई की मांग।

Rafiganj, Aurangabad | Jul 8, 2026

MORE NEWS

बारिश बनी बाधा, रफीगंज के बलीगांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द
#Rafiganj #बलीगांव #RafiganjNewsChannel #CM_Bihar
#औरंगाबाद

बारिश बनी बाधा, रफीगंज के बलीगांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द #Rafiganj #बलीगांव #RafiganjNewsChannel #CM_Bihar #औरंगाबाद

Rafiganj, Aurangabad | Jul 8, 2026

यह वायरल वीडियो अम्बा थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। 
हम सच्चाई की पुष्टि नहीं करते हैं। जांच का विषय है।

यह वायरल वीडियो अम्बा थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हम सच्चाई की पुष्टि नहीं करते हैं। जांच का विषय है।

Rafiganj, Aurangabad | Jul 8, 2026

गोह (औरंगाबाद): गोह प्रखंड मुख्यालय में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट गोह प्रीमियर लीग (GPL) का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कुल 16 टीमों की भागीदारी वाले इस आयोजन में गोपाल टीम-11, गोह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दर्शकों ने पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम के शानदार प्रदर्शन पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क का बेहतरीन परिचय दिया।
टूर्नामेंट का आयोजन एवं समापन समारोह बृजमोहन दास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।

समारोह में आशुतोष कुमार, सूरज सिंह, किशन सिंह राजपूत, प्रिंस कुमार, गोविंद पांडे और आलोक पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में आयोजकों ने सभी टीमों, दर्शकों और सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गोह प्रीमियर लीग का और भव्य आयोजन करने की घोषणा की।

गोह (औरंगाबाद): गोह प्रखंड मुख्यालय में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट गोह प्रीमियर लीग (GPL) का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कुल 16 टीमों की भागीदारी वाले इस आयोजन में गोपाल टीम-11, गोह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दर्शकों ने पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम के शानदार प्रदर्शन पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क का बेहतरीन परिचय दिया। टूर्नामेंट का आयोजन एवं समापन समारोह बृजमोहन दास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। समारोह में आशुतोष कुमार, सूरज सिंह, किशन सिंह राजपूत, प्रिंस कुमार, गोविंद पांडे और आलोक पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में आयोजकों ने सभी टीमों, दर्शकों और सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गोह प्रीमियर लीग का और भव्य आयोजन करने की घोषणा की।

Rafiganj, Aurangabad | Jul 8, 2026

: 07 जुलाई 2026

जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु मदनपुर प्रखंड के नीमा अजान पंचायत में आयोजित हुआ "सहयोग शिविर"

आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत नीमा अजान पंचायत में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत माननीय विधायक, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिंह को पौधा एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी पौधा एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि आज उन्हें अत्यंत प्रसन्नता है कि जिला प्रशासन सीधे पंचायत स्तर पर आम नागरिकों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुँचे और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन से पूर्व संबंधित पंचायतों से आवेदन प्राप्त किए जाते हैं, किन्तु यह व्यवस्था केवल शिविर की तिथि तक सीमित नहीं है। इसके लिए "सहयोग पोर्टल" भी उपलब्ध है, जहाँ कोई भी नागरिक किसी भी समय अपनी समस्या अथवा शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है।
 उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई होती है तो शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों पर पदाधिकारी एवं कर्मी उनकी सहायता कर ऑनलाइन आवेदन दर्ज करेंगे तथा उसका विधिवत निष्पादन भी सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि अब तक नीमा अजान पंचायत से कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए हैं, किन्तु उनका विश्वास है कि अभी भी अनेक लोगों की समस्याएँ शेष हो सकती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि भूमि विवाद, नल-जल योजना, विद्युत आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत योजना अथवा किसी भी अन्य सरकारी योजना से संबंधित समस्या होने पर वे बिना किसी संकोच के आवेदन प्रस्तुत करें। 
उन्होंने कहा कि यदि आज शिविर में आवेदन नहीं हो पाता है तो संबंधित प्रखंड कार्यालय में भी "सहयोग शिविर" के अंतर्गत आवेदन जमा किया जा सकता है, जिसका पंजीकरण एवं निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पूरी पहल का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे तथा भविष्य में ऐसी स्थिति बने कि किसी नागरिक को अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता ही न पड़े।
 उन्होंने पुनः सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी प्रत्येक समस्या प्रशासन के समक्ष रखें। जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके समाधान के लिए तत्पर है तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि पहले आम लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे समय एवं धन दोनों की हानि होती थी। आज राज्य सरकार की पहल के कारण प्रशासन स्वयं पंचायत स्तर पर पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुन रहा है और उनका समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है तथा "सहयोग शिविर" जैसी पहल आम नागरिकों को प्रशासन से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

माननीय विधायक ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि औरंगाबाद जिले के सभी पदाधिकारी अत्यंत सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं तथा सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज शिविर में 22 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार चाहती है कि प्रत्येक नागरिक को सभी आवश्यक सेवाएँ एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो।

 उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ, अपनी समस्याओं को खुलकर रखें तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

इस अवसर पर माननीय विधायक, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लाभुकों के बीच ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण भी किया गया।

दिनांक 07जुलाई 2026 को "सहयोग शिविर" के माध्यम से औरंगाबाद जिले में प्राप्त कुल 1182 आवेदनों में आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया भी प्राथमिकता के आधार पर जारी है। वहीं नीमा अजान पंचायत से प्राप्त 148 आवेदनों में से 109 आवेदनों का निष्पादन किया गया ।
 
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, निःशक्तता पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सात निश्चय-2 अंतर्गत नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, नेत्र परीक्षण, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवाएँ प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर, अंचल अधिकारी मदनपुर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मदनपुर, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

: 07 जुलाई 2026 जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु मदनपुर प्रखंड के नीमा अजान पंचायत में आयोजित हुआ "सहयोग शिविर" आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत नीमा अजान पंचायत में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत माननीय विधायक, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिंह को पौधा एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी पौधा एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि आज उन्हें अत्यंत प्रसन्नता है कि जिला प्रशासन सीधे पंचायत स्तर पर आम नागरिकों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुँचे और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन से पूर्व संबंधित पंचायतों से आवेदन प्राप्त किए जाते हैं, किन्तु यह व्यवस्था केवल शिविर की तिथि तक सीमित नहीं है। इसके लिए "सहयोग पोर्टल" भी उपलब्ध है, जहाँ कोई भी नागरिक किसी भी समय अपनी समस्या अथवा शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई होती है तो शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों पर पदाधिकारी एवं कर्मी उनकी सहायता कर ऑनलाइन आवेदन दर्ज करेंगे तथा उसका विधिवत निष्पादन भी सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अब तक नीमा अजान पंचायत से कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए हैं, किन्तु उनका विश्वास है कि अभी भी अनेक लोगों की समस्याएँ शेष हो सकती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि भूमि विवाद, नल-जल योजना, विद्युत आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत योजना अथवा किसी भी अन्य सरकारी योजना से संबंधित समस्या होने पर वे बिना किसी संकोच के आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि यदि आज शिविर में आवेदन नहीं हो पाता है तो संबंधित प्रखंड कार्यालय में भी "सहयोग शिविर" के अंतर्गत आवेदन जमा किया जा सकता है, जिसका पंजीकरण एवं निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरी पहल का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे तथा भविष्य में ऐसी स्थिति बने कि किसी नागरिक को अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने पुनः सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी प्रत्येक समस्या प्रशासन के समक्ष रखें। जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके समाधान के लिए तत्पर है तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि पहले आम लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे समय एवं धन दोनों की हानि होती थी। आज राज्य सरकार की पहल के कारण प्रशासन स्वयं पंचायत स्तर पर पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुन रहा है और उनका समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है तथा "सहयोग शिविर" जैसी पहल आम नागरिकों को प्रशासन से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही है। माननीय विधायक ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि औरंगाबाद जिले के सभी पदाधिकारी अत्यंत सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं तथा सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज शिविर में 22 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार चाहती है कि प्रत्येक नागरिक को सभी आवश्यक सेवाएँ एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ, अपनी समस्याओं को खुलकर रखें तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर माननीय विधायक, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लाभुकों के बीच ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण भी किया गया। दिनांक 07जुलाई 2026 को "सहयोग शिविर" के माध्यम से औरंगाबाद जिले में प्राप्त कुल 1182 आवेदनों में आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया भी प्राथमिकता के आधार पर जारी है। वहीं नीमा अजान पंचायत से प्राप्त 148 आवेदनों में से 109 आवेदनों का निष्पादन किया गया । शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, निःशक्तता पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सात निश्चय-2 अंतर्गत नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, नेत्र परीक्षण, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवाएँ प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर, अंचल अधिकारी मदनपुर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मदनपुर, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Rafiganj, Aurangabad | Jul 7, 2026