नानपारा: रुपईडीहा में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, छठ पूजा घाट की साफ-सफाई शुरू
रुपईडीहा, बहराइच। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत रुपईडीहा में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से छठ पूजा घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करा दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य के निर्देश पर वार्ड नंबर 9, दीनदयाल नगर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के हनुमान सरोवर (छठ पूजा घाट) की साफ-सफाई कराई