मंडी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंडी में सांसद कंगना ने किया दौरा, कहा- जिनका काम वह लापता
Mandi, Mandi | Jul 6, 2025 सांसद कंगना रनौत ने रविवार दोपहर 1:00 बजे मंडी जिला के थुनाग में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को ढाढस बंधाया। कंगना रनौत ने कहा कि इस त्रासदी का मुद्दा वह केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी और लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेगी।कंगना ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिनको लोगों के बीच होना चाहिए आज वह लापता है।