फिरोज़ाबाद: जैन मंदिर चौराहे पर भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी के नेतृत्व में शनिवार दोपहर तीन बजे करीब जैन मंदिर चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की तथा एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।