Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत, 10 गरीब परिवारों के घरों पर लगे मुफ्त सोलर पैनल लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार से 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने की। इस अवसर पर अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। योजना के प्रथम चरण में रामगढ़ चौक प्रखंड के 10 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। लाभुकों में योगी मिस्त्री, सोनिया देवी, मिथिलेश साव, बबली देवी, सागर यादव, मुकेश रजक, अमीरक मांझी, चन्द्रिका मांझी, उषा देवी और रामचंद्र पासवान शामिल हैं। सभी लाभुकों के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध होगी और बिजली बिल का खर्च कम होगा। जिलाधिकारी ने रामगढ़ चौक प्रखंड के बड़हरा निवासी रामचंद्र पासवान के घर लगाए गए सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। जानकारी के अनुसार, ऊर्जा विभाग द्वारा नई सरकार के 60 दिन पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई है। लगभग 1512 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 1278 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और कार्यारंभ भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें बिजली खर्च से राहत मिले और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 14, 2026

MORE NEWS

पहाड़ों से घिरे तुमनी के रमणीय मैदान में डीएम ने खेला क्रिकेट, ग्रामीणों का बढ़ाया उत्साह
शनिवार 13 जून की अपराह्न सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा-राजपुर पंचायत के तुमनी गांव स्थित चारों ओर पहाड़ों से घिरे रमणीय क्रिकेट मैदान में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने ग्रामीणों एवं अधिकारियों के साथ कुछ समय तक क्रिकेट खेलकर खेल भावना को बढ़ावा दिया. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के युवाओं के बीच खेलों के प्रति रुचि और उत्साह विकसित करने पर बल दिया.
डीएम ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है.उनके मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
मैदान में मौजूद अधिकारियों एवं स्थानीय युवाओं ने भी डीएम के साथ क्रिकेट का आनंद लिया. इस अवसर पर खेल सुविधाओं के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई. डीएम की इस पहल से तुमनी गांव में खेल को लेकर सकारात्मक माहौल बना और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ. #bihar #lakhisarai #admission

पहाड़ों से घिरे तुमनी के रमणीय मैदान में डीएम ने खेला क्रिकेट, ग्रामीणों का बढ़ाया उत्साह शनिवार 13 जून की अपराह्न सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा-राजपुर पंचायत के तुमनी गांव स्थित चारों ओर पहाड़ों से घिरे रमणीय क्रिकेट मैदान में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने ग्रामीणों एवं अधिकारियों के साथ कुछ समय तक क्रिकेट खेलकर खेल भावना को बढ़ावा दिया. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के युवाओं के बीच खेलों के प्रति रुचि और उत्साह विकसित करने पर बल दिया. डीएम ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है.उनके मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. मैदान में मौजूद अधिकारियों एवं स्थानीय युवाओं ने भी डीएम के साथ क्रिकेट का आनंद लिया. इस अवसर पर खेल सुविधाओं के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई. डीएम की इस पहल से तुमनी गांव में खेल को लेकर सकारात्मक माहौल बना और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ. #bihar #lakhisarai #admission

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 14, 2026

लखीसराय। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया  पुतला दहन।

लखीसराय। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 14, 2026

डीएम पैदल पहुंचे पहाड़ी जनजातीय गांव लठिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
लखीसराय। आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों के तहत जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड की चौरा राजपुर पंचायत स्थित तुमनी एवं पहाड़ों से घिरे जनजातीय गांव लठिया का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत सरकार भवन सहित गांव के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने राशन कार्ड एवं श्रम कार्ड बनाने की मांग उठाई, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं श्मशान घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने तथा लठिया मध्य विद्यालय से तुमनी तक अधूरी सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी ग्रामीणों ने रखी।ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि निकटतम स्वास्थ्य केंद्र लगभग छह किलोमीटर दूर है, जिससे आपात स्थिति में परेशानी होती है। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित खेल मैदान के सौंदर्यीकरण तथा जनजातीय बच्चों को क्रिकेट एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।मोबाइल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में मोबाइल टावर लगाने की मांग रखी। इस पर डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों को सहयोग शिविर पोर्टल पर अपलोड कर अधिकतम 30 दिनों के भीतर कार्रवाई प्रारंभ की जाए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनजातीय बच्चों और अधिकारियों के साथ पहाड़ों से घिरे रमणीय मैदान में कुछ देर क्रिकेट खेलकर खेलकूद को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। जिला प्रशासन ने सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया।

डीएम पैदल पहुंचे पहाड़ी जनजातीय गांव लठिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं लखीसराय। आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों के तहत जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड की चौरा राजपुर पंचायत स्थित तुमनी एवं पहाड़ों से घिरे जनजातीय गांव लठिया का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत सरकार भवन सहित गांव के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने राशन कार्ड एवं श्रम कार्ड बनाने की मांग उठाई, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं श्मशान घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने तथा लठिया मध्य विद्यालय से तुमनी तक अधूरी सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी ग्रामीणों ने रखी।ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि निकटतम स्वास्थ्य केंद्र लगभग छह किलोमीटर दूर है, जिससे आपात स्थिति में परेशानी होती है। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित खेल मैदान के सौंदर्यीकरण तथा जनजातीय बच्चों को क्रिकेट एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।मोबाइल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में मोबाइल टावर लगाने की मांग रखी। इस पर डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों को सहयोग शिविर पोर्टल पर अपलोड कर अधिकतम 30 दिनों के भीतर कार्रवाई प्रारंभ की जाए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनजातीय बच्चों और अधिकारियों के साथ पहाड़ों से घिरे रमणीय मैदान में कुछ देर क्रिकेट खेलकर खेलकूद को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। जिला प्रशासन ने सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 14, 2026

पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत, 10 गरीब परिवारों के घरों पर लगे मुफ्त सोलर पैनल लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार से 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने की। इस अवसर पर अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। योजना के प्रथम चरण में रामगढ़ चौक प्रखंड के 10 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। लाभुकों में योगी मिस्त्री, सोनिया देवी, मिथिलेश साव, बबली देवी, सागर यादव, मुकेश रजक, अमीरक मांझी, चन्द्रिका मांझी, उषा देवी और रामचंद्र पासवान शामिल हैं। सभी लाभुकों के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध होगी और बिजली बिल का खर्च कम होगा। जिलाधिकारी ने रामगढ़ चौक प्रखंड के बड़हरा निवासी रामचंद्र पासवान के घर लगाए गए सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। जानकारी के अनुसार, ऊर्जा विभाग द्वारा नई सरकार के 60 दिन पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई है। लगभग 1512 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 1278 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और कार्यारंभ भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें बिजली खर्च से राहत मिले और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। - Lakhisarai News