जगाधरी: दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट करने के मामले में शिवपुरी-बी की महिला ने पुलिस को दी शिकायत
वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में तानिया ने बताया कि उसकी शादी 2019 में गोलनपुर गांव में की थी। शादी के बाद सुसराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे विरोध करती तो उससे मारपीट की जाती। जिसको लेकर दोनों परिवारों में बात हुई मगर हल नहीं निकला। जिसकी शिकायत उसने वीरवार को पुलिस को दी थी। जिस पर शुक्रवार को मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।