जगाधरी: कलानौर हाईवे से 22.48 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कलानौर चौकी इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि चुनाव के मध्य नजर उन्होंने नाका लगाया हुआ था। एक लड़का मोटरसाइकिल पर आता हुआ नजर आया। जब उसे रोककर उसी तलाशी ली तो उसे 22.48 ग्राम हीरोइन मौके पर बरामद हुई है। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू किया है। पकड़े गए आरोपों की पहचान आजाद नगर के रहने वाले अर्षदीप के रूप में हुई है।