नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के इब्राम्हीपुर पुल के समीप से 25 लीटर 600 एमएल देशी महुआ शराब व बाइक बरामद, धंधेबाज फरार
कच्छवा थाना क्षेत्र के इब्राम्हीपुर के समीप से स्थानीय पुलिस ने 25 लीटर 600 एमएल देशी महुआ शराब बरामद किया है। साथ ही धंधेबाज की बाइक भी जप्त किया है। हालाकिं पुलिस को देख धंधेबाज शराब लदा अपना बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस शराब कारोबारी की तलाश में जुट गई है। पकड़ी गई शराब को थाने में लाया गया हैं। जल्द से जल्द कारोबारी को गिरफ्तार किया जायेगा।