नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के मंगराव से स्थानीय पुलिस ने 42 लीटर देशी महुआ शराब के साथ बाइक किया बरामद, धंधेबाज फरार
कच्छवा थाना क्षेत्र के मंगराव से स्थानीय पुलिस ने 42 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है। साथ ही धंधेबाज की बाइक भी जब्त की गई है। हालाकिं पुलिस को देख धंधेबाज शराब लदा अपना बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस शराब कारोबारी की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगराव से 42 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया है।