नासरीगंज: नासरीगंज थाना में भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार मे एक मामले का हुआ निष्पादन
नासरीगंज थाना परिसर में शनिवार को सीओ अंचला कुमारी व प्रभारी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जिसमे चार नया मामला आया, जबकि 14 पुराने मामले पहले से लंबित थे। इस दौरान एक मामले का निष्पादन किया गया। कुल 17 मामले को ले आवेदक को नोटिस निर्गत कर अगले जनता दरबार मे बुलाया गया है। इस मौके पर वादी-प्रतिवादी समेत अन्य लोग मौजूद थे।