नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के महाराजगंज से 5.4 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
कच्छवा थाना क्षेत्र के महाराजगंज से स्थानीय पुलिस ने 5.4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज महाराजगंज के निवासी संतोष महतो बताया जाता है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि महाराजगंज से 5.4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।