नासरीगंज: लाला अतिमी भुइयां टोला से स्थानीय पुलिस ने 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतिमी भुइयां टोला से स्थानीय पुलिस ने 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज लाला अतिमी भुइयां टोला का निवासी लंगटु मुसहर बताया जाता है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लाला अतिमि भुइयां टोला से 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।