नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव के समीप ट्रक व मोटरसाइकिल में टक्कर, दो व्यक्ति घायल, ट्रक जब्त
कच्छवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव के समीप ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक समेत दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को मुखिया वकील यादव, स्थानीय ग्रामीण व प्रशासन की मदद से नगर के पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के दौरान स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।