पट्टी तहसील क्षेत्र के महोखरी गांव स्थित पंचायत भवन इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ग्राम पंचायत की बैठकों और सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए बना यह भवन अब शराबियों और अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही यहां अपराधी किस्म के लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन