इंदौर: सराफा दुकान से सोना चोरी करने वाले कर्मचारी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लाखों रुपए बरामद
Indore, Indore | Dec 1, 2024 इंदौर की सराफा पुलिस ने एक ज्वेलर्स की दुकान से 25 तोला सोना चोरी करने वाले दुकान के ही एक कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 लाख 90 हजार रुपए पुलिस ने जब्त किए है। जिसमें बड़ा सराफा स्थित एम जे ज्वेलर्स के मालिक ने अपने ही नौकर तरुण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी नोकर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।