इंदौर: भंवरकुआ में दूध डेरी में तोड़फोड़ करने के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, ₹6 लाख के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
Indore, Indore | Dec 1, 2024 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पिछले दिनों तीन लोगो ने एक दूध डेरी संचालक के साथ 6 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद किया था। जिसमें विवाद इतना बढ़ा की तीनों लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।