इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने डेढ़ घंटे का पीछा कर वाहन चोर को पकड़ा, पालदा में हुई थी चोरी, साथी फरार
Indore, Indore | Dec 1, 2024 इंदौर की भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा इलाके में रहने वाले राज नामक व्यक्ति की तूफान गाड़ी उसके घर के बाहर से दो बदमाश चोरी कर ले भागे थे। जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपियों का डेढ़ घंटे तक पीछा किया। जिसमें आरोपियों ने पुलिस के डर से कुक्षी में गाड़ी ही पलटा दी। जहां पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया, वही दूसरा फरार हो गया।