सहजनवा: सहजनवा में 12 टन सरिया लेकर फरार चालक को गिरफ्तार किया गया, 11,765 किलो माल बरामद
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार, जो वाहन चालक था, 6 अप्रैल को 12 टन 50 किलो सरिया लेकर लखीमपुर खीरी जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही माल सहित फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।