गिरिडीह: मुफस्सिल पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
मारपीट मामले में एक आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को 1 बजे कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। आरोपी मुफ़सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू कुमार है। इनके ऊपर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।