गिरिडीह: पाण्डेडीह सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज में साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, जेएमएम जिलाध्यक्ष व एसडीपीओ रहे मौजूद
पाण्डेडीह सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज में शुक्रवार 12 बजे साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह व एसडीपीओ जीतवाहन उरांव मौजूद रहे।एग्जीबिशन में सभी वर्ग के छात्र एवं छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉडलो को प्रस्तुत किया।