गिरिडीह: गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गिरीडीह स्टेडियम में प्रीमियर लीग सीजन 3 को लेकर बैठक आयोजित
गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत होने वाला गिरीडीह प्रीमियर लीग सीजन 3 को लेकर शुक्रवार को 2 बजे से गिरिडीह स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई। गिरिडीह स्टेडियम में होने वाली ये लीग 10 नवंबर से शुरू की जाएगी। जिसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। साथ ही टीम को कलर ड्रेस दिया जाएगा। सभी मुकाबले आईपीएल के तर्ज पर टी - 20 फॉर्मेट में कराया जाएगा।