गिरिडीह: भरकट्टा सीएससी डकैती का हुआ खुलासा, गिरिडीह SP ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
गिरिडीह के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के ग्राम चिताखारो में 8 अक्टूबर की रात हुए सीएससी सेंटर डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को 3 बजे एसपी डॉ विमल कुमार ने पपरवाटांड कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि चार आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।