गिरिडीह: गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक के पास नगर निगम की दुकानों को खाली कराने के दौरान भारी हंगामा
गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित नगर निगम की दुकानों को शुक्रवार को 2 बजे खाली कराए जाने के दौरान भारी हंगामा हो गया। गिरिडीह–पचंबा फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के लिए निगम की दुकानों को तोड़ा जा रहा था। इस दौरान दुकानदारों और निगम कर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई।