अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक, जल संरक्षण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश
अशोकनगर जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर साकेत मालवीय ने अधिकारियों को जल संरक्षण और संवर्धन कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और नई संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।