शिवपुरी नगर: 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में अपराधी की गिरफ्तारी पर एबीवीपी का माधव चौराहे पर धरना
आज एबीवीपी शिवपुरी के कार्यकर्ताओ ने माधव चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ रघुवंशी व संयोजक मयंक रजक ने धरने की जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से बताया कि विद्यार्थी परिषद ने हैप्पी डेज स्कूल में पढ़ने वाली 3 वर्षीय बच्ची के साथ हुए शर्मनाक कृत्य को लेकर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए धरना दिया है।