शिवपुरी नगर: शहर में 12वीं की एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
शिवपुरी शहर में गुरुवार शाम 12वीं छात्रा स्नेहा कुशवाह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना झांसी तिराहा-फतेहपुर रोड़ की है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।SI सुमित शर्मा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।