शिवपुरी नगर: अकाझिरी गांव में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से 13 वर्षीय किशोर की हुई मौत, शादी में शामिल होने गए थे माता-पिता
अकाझिरी गांव के रहने वाले हरपाल लोधी ने जानकारी देते हुए बताया की वह टीका में गया हुआ था एवं उसका पत्नि अपने भाई की शादी में ग्राम कुटवारा गई हुई थी। एवं उसका 13 वर्षीय बेटा पिकेंश लोधी घर पर अकेला था। शुक्रवार की शाम बेटा पिंकेश घर पर पंखे के तार लगा रहा था। तभी वह करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसका आज शिवपुरी में पीएम कराया गया है।