शिवपुरी नगर: शिवपुरी में तेज हवाओं और ओलावृष्टि से मिली गर्मी से राहत
शिवपुरी में शानिवार की दोपहर 1 बजे से अचानक से मौसम ने करवट ली। दोपहर के समय आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज़ आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में कही कही ओले भी गिरे, मौसम में इस बदलाव से गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली और ठंडी हवाओं और बादलों की छांव में मौसम खुशनुमा हो गया। जिससे तापमान में गिरवाट दर्ज की गई।