बलरामपुर: जिले के सभी विकास खंडों में 1 फरवरी से आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों के गोल्डन कार्ड बनाने का कैंप आयोजित होगा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने 31 जनवरी शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिलों की सभी 9 विकास खंडों में फरवरी माह में प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को 70 वर्ष या उससे अधिक बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप लगाया जाएगा। बताया कि फरवरी माह में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22 और 25 तारीख को विभिन्न स्थानों पर कैंप लगेगा।