बरहेट: सीमड़ा पंचायत भवन में किसानों को उत्पादन प्रणाली के तहत बीज वितरित किए गए
सीमड़ा पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड राज्य जालछाजन मिशन की उत्पादन प्रणाली के तहत किसानों के बीच विभिन्न प्रकार के बीजों का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरंडी सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम एवं प्रखंड सचिव मजबूर रहमान ने दर्जनों लाभुक किसानों के बीच बीज का वितरण किया बीज में गोभी बैगन खीरा आदि शामिल थे।