हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 8 मोटरसाइकिल बरामद, 6 गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया और 8 चोरी की बाइक बरामद कीं। गुप्त सूचना पर पेलावल ओपी क्षेत्र से दो युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए। पूछताछ में मिली जानकारी पर लोहसिंघना और पबरा गांव में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह अब तक 29 बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।