#पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया ठाकुर मंदिर में वार्षिक पूजन आज से विधिवत शुरू हो गया है। देव डोली के मंदिर पहुंचने के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की निशान यात्राएं भी मंदिर परिसर में पहुंचने लगी हैं।
🙏 19 एवं 20 जून को विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जबकि 21 जून को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भूमियाल देवता कंडोलिया ठाकुर के दरबार में मत्था टेकें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
✨ आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा के इस पावन पर्व में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
📍 स्थान: कंडोलिया ठाकुर मंदिर, पौड़ी
📅 भंडारा: 21 जून 2026
#कंडोलियाठाकुर #पौड़ीगढ़वाल #देवडोली #वार्षिकपूजन #भंडारा #उत्तराखंडसंस्कृति #भूमियालदेवता #KandoliyaThakur #PauriGarhwal #DevbhoomiUttarakhand 🙏🔱
Pauri, Garhwal | Jun 19, 2026