अमरोहा: अमरोहा में जोया रोड पर पुलिसकर्मियों से भरी वैन को टक्कर मारने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज, दो की पसली फैक्चर
Amroha, Amroha | Dec 20, 2025 साप्ताहिक परेड में शामिल होने के लिए डिडौली क्षेत्र स्थित आरटीसी कैंपस जा रहे पुलिसकर्मियों से भरी वैन को टक्कर मारने में कार्रवाई की गई है। मामले में वैन चालक यशवीर सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, घायल सिपाहियों की हालत में अब पहले से सुधार बताया है। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ था।