अमरोहा: अमरोहा में बापू की प्रतिमा का अपमान, सोशल मीडिया की सनक में मर्यादा हुई तार-तार
Amroha, Amroha | Dec 20, 2025 अमरोहा नगर में नवनिर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड़ में दो युवक जूते पहनकर गांधी प्रतिमा के पास चढ़ गए और इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो आज शनिवार की दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।