अमरोहा: अमरोहा शहर में कार पर खड़े होकर युवकों ने की खतरनाक आतिशबाजी, नोटों की बारिश का वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Dec 20, 2025 अमरोहा शहर से एक खतरनाक और कानून को ठेंगा दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक कार पर खड़े होकर स्टंट करते हुए आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना शहर की सड़कों पर हुई, जहां आम लोगों की आवाजाही बनी रहती है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती कार की छत और खिड़कियों पर खड़े होकर पटाखे चला रहे हैं,